Skip to main content

नीले परिंदे का रहस्य Part -2

   पार्ट – 2 एक और खून


शाम का समय, चारो तरफ एक शांति फैली हुई थी। करुण और मै एक चाय का कप लिए टेबल पर बैठे उन लोगो का इंतजार कर रहे थे। कुछ ही देर में कुछ लोग टेबल की तरफ आने लगे और करुण उनके चेहरे बारीकी से पढ़ रहा था। वह समझने की कोशिश कर रहा था कि आखिर माजरा क्या है। कमरे में तभी कुर्सी पर कर्नल जसविंदर और उनके बॉडीगार्ड कुलदीप कुर्सी पर आकर बैठ गए रुक्मा और धर्म आमने सामने थे साथ ही माया और जोसेफ भी दूसरी तरफ बैठे हुए थे फिर कमरे में अमित राणा भी आकर खाने लगते है


आप पोलो खेलते है जोसेफ? करुण ने जोसेफ की तरफ देखते हुए पूछा। 


व्हाट? जोसेफ ने अजीब नजरो से करुण को देखते हुए कहा। 


सॉरी मै आपको बताना भूल गया की जोसेफ को हिंदी नहीं आती है इसलिए वह हिंदी नहीं समझ पाता है! धर्म ने खाना कहते हुए कहा। 


ओह सो आर यू पोलो चैंपियन? करुण ने इंग्लिश में पूछा 


यस डिटेक्टिव! जोसेफ ने मुस्कराते हुए जबाब दिया। 


फिर सभी रात का खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले जाते है। करुण अपनी कुर्सी पर बैठा सोच रहा था और सुजान बिस्तर पर लेटा आराम कर रहा था। तभी कमरे के दरवाजे को खटखटाने की आवाज आती है। 


करुण अपनी छड़ी उठा लेता है और हलके कदमो से दरवाजा खोलता है तो सामने कर्नल का बॉडीगार्ड कुलदीप होता है। करुण बस उसे चुपचाप अंदर आने का इशारा करता है। 


मुझे कुछ आपको बताना है मिस्टर नायर! कुलदीप ने हांफते हुए कहा। 


जी जरूर कृपया आप यंहा बैठकर बताये! करुण ने एक कुर्सी बॉडीगार्ड की तरफ सरकाते हुए कहा। 


जी मुझे लगता है की राजा हरी सिंह की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि कर्नल जसविंदर ने ही की है! कुलदीप ने घबराते हुए कहा। 


लेकिन तुम ये बात कैसे कह सकते हो? सुजान एकदम से चौंकते हुए पूछता है। 


कर्नल की एक लेबोटरी है जिसमे उसके पास तीन नीले परिंदे है और सिर्फ यही कारण नहीं है हरी सिंह की पहली पत्नी से कर्नल काफी प्यार करता था जब हरी सिंह की पत्नी अपने एक बच्चे को जन्म देने के बाद दूसरी बच्ची को जन्म देने वाली थी तब वो लड़की मरी हुई पैदा हुई जिसकी वजह से शोक में आकर हरी सिंह की पत्नी का भी देहांत हो गया लेकिन मुझे लगता है की कंही ना कंही कर्नल अपने प्यार की मौत का जिम्मेदार हरी सिंह को ही मानता था इसलिए शायद उसने उसका खून कर दिया! कुलदीप ने जबाब दिया। 


अगर मै आपकी बातो का विश्वास भी कर लू तब भी ये साबित नहीं होता है की आखिर फिर कर्नल उसके बेटे सुधीर की हत्या क्यों करेगा! करुण ने खड़े होते हुए कहा। 


तभी दरवाजे पर घंटी बजती है और फिर से करुण जैसे ही दरवाजे की तरफ बढ़ता है तभी कुलदीप चिल्लाते हुए कहता है बचिये मिस्टर नायर! इतना कहकर कुलदीप करुण को दूसरी तरफ धकेल देता है और तभी दरवाजे को चीरती हुई गोली कुलदीप के सीने में जाकर लगती है। 


देखते ही देखते गोलियों की बौछार और तेज़ हो जाती है। करुण जल्दी से सुजान के साथ खिड़की से लटक कर खिड़की के छजले पर रख कर दूसरे कमरों की तरफ जाने लगता है। तभी करुण और सुजान की नजर एक कमरे में पड़ती है जिसमे कर्नल रेडियो पर गाना सुनकर नाच रहा था। 


अगर ये यंहा पर है तो फिर गोलिया कौन चला रहा है इसका मतलब कर्नल खुनी नहीं हो सकता है! सुजान ने करुण की तरफ देखते हुए कहा। 


बिलकुल ठीक समझा तुमने सुजान। लेकिन हमे यंहा से किसी खाली कमरे की तरफ जाना होगा! इतना कहकर करुण छजले पर पैर रखकर एक खाली कमरे में घुसते तभी किसी के आने की आवाज आती है। इसलिए करुण और सुजान एक अलमारी और दूसरा पलंग के नीचे छुप जाता है। 


तभी कमरे में हरी सिंह के दोस्त अमित राणा और माया एक दूसरे को चूमते हुए कमरे में प्रवेश करते है लेकिन उनका शारीरिक संबंध नहीं बन पाता क्योंकि अमित राणा नपुंसक थे। ये दृश्य देखकर सुजान को हंसी आ रही थी लेकिन सुजान अपनी हंसी दबा कर बस पलंग के नीचे छुपा रहता है और माया अमित राणा को गाली देकर चली जाती है और अमित राणा भी वंहा से उसके उसके पीछे चले जाते है। 


करुण और सुजान बाहर आ जाते है और दोनों ही इस दृश्य को सोच कर हँस जाते है। 


अब क्या करे? सुजान ने चौंकते हुए पूछा


तुम जाकर धर्म को बोलो की वो पुलिस को सन्देश पहुंचवाये और उन्हें हमारे कमरे की घटनाक्रम के बारे में भी बताना! करुण ने सुजान को आदेश देते हुए कहा। 


लेकिन तब तक तुम क्या करने वाले हो? सुजान ने चौंकते हुए पूछा। 


अभी सही समय है कर्नल के लेबोटरी में जाने का और कर्नल के वो अद्भुत नीले परिंदे देखने का भी। इसलिए मै कर्नल की लेब्रोटरी में जा रहा हूँ! करुण ने मुस्कराते हुए कहा। 


कुछ देर बाद, 


करुण एक लेबोटरी में जाता है जंहा पर पक्षियों से जुड़े कई सामान होते है तभी उन्हें दो पिंजरे दिखाई देते है जिनमे वो चमकीले और अद्भुत दो नीले परिंदे होते है। 


तो क्या ये बात सही है की कर्नल भी इस हत्याकांड में मिला हुआ है? करुण ने चौंकते हुए अपने आप से पूछा। 


हो सकता है लेकिन अभी मै किसी नतीजे पर नहीं पहुँच सकते है लेकिन कुलदीप ने बताये थे की कर्नल के पास तीन परिंदे है फिर यंहा पर दो कैसे? करुण ने चौंकते हुए कहा। 


ये केस तो बहुत उलझा हुआ है यंहा हर कोई शक के दायरे में है! करुण इतना कहकर एक कुर्सी पर बैठ कर  अपने बालो को पीछे करता है। 


तभी लेब्रोटरी में किसी के आने की आवाज आती है तभी करुण लेब्रोटरी से निकल जाता है और एक छत वाले छोटे से गोदाम में आकर सो जाता है। एक गहरी नींद में मानो इस भाग दौड़ से वो बहुत तक गया हो। 


अगली सुबह, 


करुण और सुजान के कमरे में चारो तरफ पुलिस है।  सभी घरवाले कुलदीप की लाश देखकर डरे हुए है और करुण पुलिस वाले से उस रात का घटनाक्रम बता रहा था कुछ देर बाद पुलिस लाश समेत पूरा ब्यौरा लेकर चली जाती है


तीन दिनों में तीन मौत समझ ही नहीं आ रहा है की किसकी नजर लगी है मेरे परिवार को! धर्म ने उदास होते हुए कहा


तुम धर्य रखो धर्म। हम जल्द ही उसे पकड़  लेंगे! करुण ने हौसला देते हुए कहा। 





Comments

Popular posts from this blog

डिटेक्टिव करुण नायर - मुर्दों के गुमशुदा होने का रहस्य

ये 71’ की शुरुआत की बात है। जनवरी बीत चुकी है और फरवरी की शुरुआत हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से करुण के पास कोई ऐसा केस नही आया जिसमे करुण अपनी रुचि दिखाए। करुण का स्पष्ट कहना था कि जो केस बिना रहस्यों के होते है उनको हल करने का काम पुलिस को ही करने देना चाहिए। करुण अक्सर कभी कभी ऐसी बात कर जाता था जिनको समझना मुश्किल ही नही कभी कभी नामुमकिन होता था। वह शांति पसंद प्राणी था। वह अक्सर अपना सुबह और शाम का समय आँगन में पीपल के पेड़ के नीचे चाय पीते और अखबार पढ़ते हुए बिताता था। लेकिन दोपहर में वह अपने कमरे में बैठकर कुछ ना कुछ छानबीन करने में बीतता था। वह रसायन और भौतिक विज्ञान में काफी रुचि लेता था। खैर करुण इतिहास में काफी कमजोर था इसलिए वह बिल्कुल भी इतिहास से जुड़े विवाद से अलग ही रहता था क्योंकि उसका कहना था कि “इतिहास हमे सिखाता है कि इतिहास हमे कुछ नही सिखाता” करुण अपने केस बढ़े ध्यानपूर्वक लेता था। अगर किसी का केस रहस्यों से भरा दिखता था तो वह बिना फीस लिए भी केस को सुलझाने का प्रस्ताव स्वीकार कर लेता था। मै जब उससे इसका कारण पूछता था तो वह हँसकर कहता था कि सुजान “पैसों की ज्यादा इच्छ...

आल्हा और उदल की कहानी भाग - 1

  यह कहानी उन वीर योद्धाओ की है जिन्हे पुरे भारतवर्ष में जाना जाता है देशराज और बेशराज दो भाई महोबे के राजा परमाल के सेनापति थे युद्ध कौशल में नपुण होने के साथ साथ वरदानी भी थे उनके हाँथ में हथियार जब तक रहता उन दोनों को हराना सम्भव नहीं था एक दिन दोनों भाई महोबे के बगीचे में रात को आराम कर रहे थे तभी माड़ौगढ़ के राजा जम्बे और उसके बेटे करिया ने महोबे पर आक्रमण कर दिया। उरई के राजा माहिल के भड़काने पर दोनों भाइयो को जम्बे कैद करके माड़ौगढ़ ले जाता है और उनके शरीर को कोल्हू ( गुड़ बनाने वाली मशीन जिसमे गन्ना डाला जाता है ) उसमे डलवा देता है और उनकी खोपड़ी को बरगद के पेड़ पर लटका देता है देशराज की पत्नी गर्भ से थी और बिना पति के मानो टूट सी गई थी कुछ समय पश्चात् ऊदल का जन्म 12 वी सदी में जेठ दशमी दशहरा के दिन दसपुरवा महोबा में हुआ। माता देवल ने अपने बेटे को यूँही जमीन पर गिरा रहने दिया वह जानती थी जब उसके दोनों पुत्र आल्...

ब्लॉगिंग से पैसा कैसे कमाए

ब्लॉगिंग का मतलब क्या है? अपने विचारों, ज्ञान, अनुभव को एक वेबसाइट का रूप दे देना इसमें आप जिस काम मे अच्छे है वो कर सकते है जैसे की अगर आप डॉक्टर है तो हेल्थ ब्लॉग बनाना होगा। फायदे क्या है? 1. घर बैठे कर सकते है 2. कोई नॉकरी नही है स्वतंत्र रूप से लिख सकते है 3. पैसे कमा सकते है 4. अपने आप को फेमस कर सकते है। पैसा कैसे कमाए ? पैसा कमाना इसमें बहुत मुश्किल है और इसमें पैसा कमाने के सिर्फ गिने चुने तरीके है जैसे गूगल adsense से पैसा कमाना गूगल एडसेंस क्या है? गूगल की advertisement कंपनी है जो की आपके ब्लॉग पर advertisement करेगी और उसका आपको पैसा देगी लेकिन पैसा निकाल आप 100 डॉलर होने पर ही सकते है। और 100 डॉलर करने के लिए महीने में आपके ब्लॉग को पढ़ने वालों की संख्या 5000 लोग और 50000 व्यूज होने चाहिए जो कि आसान तो बिल्कुल भी नही है कुछ लोगो का पूरा साल निकल जाता है 100 डॉलर ही कमाने में 😄 क्या ब्लॉगिंग फ्री में होती है ? हां ओर ना भी क्योंकि फ्री के लिए आप फ्री का डोमिन ओर होस्टिंग तो ले लोगे लेकिन वो ब्लॉग किसी कबाड़ जैसा ही होगा जिसे शायद ही कोई पड़ेगा ओर जो फ...