Skip to main content

दहेज - लेखक नितिन अग्रवाल

"क्योँ दहेज हैं समाज मे लालच का मैल, 
जिसके साथ मनुष्य खेल रहा हैं खेल,
पीस रही उस खेल मे नारी बिचारी,
जिसके साथ बरती जा रही अत्याचारी,
सपने सजाती गुलाब के फूल से,
हो जाते खोखले दीमक के मैल से,
क्योँ दहेज हैं समाज मे लालच का मैल !!!


शादी के नाम घर से होती हैं बिदाई,
ससुराल वाले कहे घर मे बहू हैं आई,
सपने संजोती भविष्य मे पति के प्यार के,
मिल जाते अत्याचार थपड़ों की पुकार से,
क्योँ दहेज हैं समाज मे लालच का मैल !!!


तेजाब, केरोसिन बिक रहा बाजार मे खुलेआम,
जो छिड़का जा रहा नारियों पर बे-लगाम, 
रोको टोको कोई तो इन दरिंदो को दोस्तों,
क्या कोई नहीं जीवन मे उनका मोल,
क्योँ दहेज हैं समाज मे लालच का मैल !!!!

यदि छोड़ सब कुछ आ जाए घर अपने,
तो समाज ताने दे दे जीने नहीं देता,
चेहरा छुपाए घूमे उस काबिल तक नहीं छोड़ता,
क्या यही तक सिमित हैं नारियों का अभिमान,
क्योँ दहेज हैं समाज मे लालच का मैल !!!!

पैसे की लक्ष्मी की माँग छोड़,
कर लो घर की लक्ष्मी का सम्मान,
साथ ही साथ देश का ना होगा अपमान,
फिर हर कोई कहेगा क्या,
दहेज नहीं समाज मे लालच का मैल !!!!


@ Nitin Agarwal 

From- आगरा (City of love)....

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम कहानी wrote by Author Pawan Singh

चलो आज सुनाता हूं अपनी प्रेम कहानी मै कॉलेज में देखी थी एक लड़की अनजानी मैं उसका बचपन शरारती और नज़ाकत थी जवानी में पता नही और कितनी खूबियां थी उस रानी में बालो का खुला रहना और आंखों में हल्का काजल था उसका वो मुस्कराता चेहरा जिंदा है मेरी यादगानी में चलो आज सुनता हूं अपनी प्रेम कहानी मै धर्म अलग था कर्म अलग था थोड़ा सा वो यार अलग था प्यार तो सब करते है लेकिन उसका मेरा प्यार अलग था कॉलेज में घूमना उसके साथ कैंटीन वाला वो अचार अलग था असलियत बता रहा हु तूमको अपनी जुबानी में चलो आज सुनता हूं अपनी प्रेम कहानी मै थोड़ी सी खुशी और थोड़ा सा अब गम है दारू की तरह चढ़ती सिरपर वो रम है बाते घण्टों करती थी लेकिन बाते फिर भी कम है इश्क है उसे आज भी मुझसे बस यही मेरा वहम है उसकी यादों की खुशबू लगती सुहानी में चलो आज सुनाता हूं अपनी प्रेम कहानी मै कॉलेज में मिली और कॉलेज में ही छोड़ दिया रिश्ते के रास्ते को यूँही उसने मोड़ दिया प्यार का वो वादा, उसने वादे को ही तोड़ दिया मैने भी इस ब्रेकअप पर काफी भइया जोर दिया तब समझा कि वो खोई है सूफ़ियानी में चलो आज सुनाता हूं अपनी प्रेम कहानी...

आल्हा और उदल की कहानी भाग - 1

  यह कहानी उन वीर योद्धाओ की है जिन्हे पुरे भारतवर्ष में जाना जाता है देशराज और बेशराज दो भाई महोबे के राजा परमाल के सेनापति थे युद्ध कौशल में नपुण होने के साथ साथ वरदानी भी थे उनके हाँथ में हथियार जब तक रहता उन दोनों को हराना सम्भव नहीं था एक दिन दोनों भाई महोबे के बगीचे में रात को आराम कर रहे थे तभी माड़ौगढ़ के राजा जम्बे और उसके बेटे करिया ने महोबे पर आक्रमण कर दिया। उरई के राजा माहिल के भड़काने पर दोनों भाइयो को जम्बे कैद करके माड़ौगढ़ ले जाता है और उनके शरीर को कोल्हू ( गुड़ बनाने वाली मशीन जिसमे गन्ना डाला जाता है ) उसमे डलवा देता है और उनकी खोपड़ी को बरगद के पेड़ पर लटका देता है देशराज की पत्नी गर्भ से थी और बिना पति के मानो टूट सी गई थी कुछ समय पश्चात् ऊदल का जन्म 12 वी सदी में जेठ दशमी दशहरा के दिन दसपुरवा महोबा में हुआ। माता देवल ने अपने बेटे को यूँही जमीन पर गिरा रहने दिया वह जानती थी जब उसके दोनों पुत्र आल्...

Best motivation poem Wrote by Author Pawan Sikarwar

"मुझे हराने के लिए देखो मेरी किस्मत ही मेरे खिलाफ खड़ी है जी रहा हु ऐसे जिंदगी मानो मेरी लाश कब्र में पड़ी है" "हिसाब किताब करदो मेरा मुझे अब कुछ नही कहना तुमसे बहुत रुलाया है ना मैने? दूर होकर अब खुश हो ना मुझसे" "जिंदगी तूने पटक दिया मुझे लगता है तू लड़ने में ही राजी है तूने अपनी चाल चल ली ना? अब इस शतरंज में मेरी बाजी है"  लेखक - पवन सिकरवार  Copyright reserved by Sikho foundation